देश में फैले कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर बॉलीवुड हस्तियां होम क्वारंटाइन हैं। ऐसे में सभी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को घर में सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। साथ ही अपनी एक्टिविटीज के बारे में भी बता रहे हैं। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें सैफ अली खान और तैमूर गमले में पौधे लगाते दिखाई दे रहे हैं।
करीना कपूर खान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे लड़के अपना बेस्ट कर रहे हैं। आओ मिलकर, इस दुनिया को हमारे रहने के लिए बेहतर स्थान बनाएं। अपनी जिम्मेदार निभाएं.. घर पर रहें। #StaySafe #JantaCurfew'